फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, महिला की मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, महिला की मौत
विज्ञापन

सांगीपुर। शाहबरी गांव के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रही थी।
विज्ञापन



उदयपुर के थाना क्षेत्र के ढकवा दर्रा निवासी दिलीप सिंह की पत्नी संगीता सिंह (50) अमेठी के रनवीर नगर गांव में बहन की बेटी की शादी में शामिल होकर रविवार को पड़ोसी अजीत सिंह के साथ बाइक से लौट रही थी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी गांव के पास हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस आननफानन में दोनों घायलों को सांगीपुर सीएचसी ले आई। यहां चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अजीत को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इन दिनों संगीता के घर में भी शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसके बड़े बेटे संतोष की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे सूरज की शादी तय है। सप्ताह भर पहले वरीक्षा समारोह हुआ था। मौत से घर की खुशियां में गम में बदल गईं। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें