फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज की ओटी, ओपीडी कक्ष में टपक रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की पोल खोल दी। 2.13 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम रायबरेली ने अप्रैल 2023 में पांच तल का भवन तैयार किया था। आलम यह है कि डेढ़ साल में ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और ओटी की छत से पानी टपकने लगा। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिला और महिला अस्पताल को एक करके कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम रायबरेली ने पांच तल का भवन तैयार किया। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में नवनिर्मित पांच तल के भवन का 1 अप्रैल 2023 को डिप्टी सीएम एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटन किया। डेढ़ साल के भीतर बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को ओटी और ग्राउंड फ्लोवर पर स्थित ओपीडी के छत से पानी टपकने लगा। इससे मरीज और चिकित्सक परेशान हो गए। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुशवाहा को हुई। उन्होंने नवनिर्मित भवन के मरम्मत के लिए प्राचार्य के साथ कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है। बातचीत में सीएमएस ने कहा कि पाइप लाइन जाम होने के कारण हो सकता है कि छत से पानी टपक रहा हो। जल्द ही मरम्मत कराया जाएगा।

ग्रीन वार्ड के साथ दंत चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष में भरा पानी, बढ़ी परेशानी
प्रतापगढ़। इमरजेंसी के ठीक पीछे ग्रीन वार्ड तैयार किया गया है। बारिश का पानी ग्रीन वार्ड में भर गया है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मरीजों को इस वार्ड से हटाकर दूसरे में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं पुराने ओपीडी में दंत विभाग के ओटी से लेकर ओपीडी कक्ष में बारिश का पानी भर गया। इससे चिकित्सकों के साथ ही मरीजों और कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें