फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 24 घंटे में मिले डेंगू के सात नए मरीज, अब तक संक्रमित हुए 57 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को डेंगू के सात नए मरीज पाए गए। सभी मरीज अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन संक्रमितों के घर और आसपास अभी तक फाॅगिंग तक नहीं कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर टीम भेजी, जो दवा का छिड़काव कराकर लौट गई। ऐसे में डेंगू फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक डेंगू से 57 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनवरी से अगस्त तक जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या महज 28 ही थी। सितंबर में अचानक यह संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई। 24 घंटे के भीतर डेंगू के सात नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बारिश के बाद जलभराव में मच्छर पनपने से डेंगू और मलेरिया के मरीज पाए जा रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल वायरल बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं।
मेडिकल कॉलेज में में प्रतिदिन औसतन 130 मरीजों के खून के नमूने लिए जा रहे हैं। जांच में तीन से चार मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को बाघराय बिहार के शुकुलपुर डेरवा निवासी 38 वर्षीय शिवपूजन मिश्र, संग्रामगढ़ के रामपुर निवासी 39 वर्षीय अनूप तिवारी, दिलीपपुर के रसोइया निवासी 24 वर्षीय राज किशोर, अंतू कस्बा निवासी 45 वर्षीय समसुल हक, मंगरौरा के दरछुट निवासी 42 वर्षीय रिंकू देवी, पट्टी के चरैया निवासी शिवम की एक वर्षीय बेटी अरना सिंह और अंतू निवासी सतीश का चार वर्षीय बेटा शिवांश डेंगू संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन संक्रमितों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई जरूर गई थी, लेकिन प्रभावित घरों और आसपास के इलाके में फाॅगिंग नहीं कराई गई। डेंगू संक्रमितों ने भी फोन पर बताया कि फॉगिंग नहीं कराई गई है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी घर के अंदर और बाहर दवा का छिड़काव कर लौट गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश ने कहा कि संक्रमितों के घर टीम भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है। गांव में भी मच्छररोधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें