फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत दिवस पर गरमाया पेयजल का मुद्दा

Sun, 24 Apr 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल का मुद्दा खूब गरमाया। पेयजल व्यवस्था का सही आंकड़ा न पेश करने पर सदस्य हंगामा करने लगे। जल निगम के समर्थन में उतरे डीडीओ से भी सदस्यों की तकरार हुई। बाद में अध्यक्ष व एसडीएम सदर ने हंगामा कर रहे सदस्यों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में पंचायत दिवस पर चर्चा पर प्रारंभ हुई। सदस्यों ने लगातार घट रहे जलस्तर के प्रति लापरवाही बरतने की बात कहते हुए पेयजल व्यवस्था की जानकारी मांगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश खरे की गैर मौजूदगी में अवर अभियंता पेयजल व्यवस्था की जानकारी सदस्यों को देने लगे।

पंचायत दिवस में मौजूद कई सदस्य अवर अभियंता के आंकडे़ को गलत बताने लगे। तभी जिला विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी जेई के समर्थन में खड़े हो गए। वे पेयजल के आंकड़े को सही ठहराने लगे। डीडीओ के समर्थन में आने के बाद सदस्य भड़क उठे। इस मामले को लेकर सदस्यों और डीडीओ से जमकर तकरार होने लगी। हालात बिगड़ते देख अध्यक्ष उमाशंकर यादव व एसडीएम सदर शशीभूषण राय को आगे आना पड़ा। किसी तरह सदस्यों को समझा बुझाकर शांत कराया। पंचायत दिवस कार्यक्रम में अफसरों की गैरमौजूदगी पर भी सदस्यों ने आक्रोश जताया। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, लाल साहब, अमरपाल यादव, आरिफ खान, बबलू सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह डब्बू, ओम प्रकाश मौर्य, संतोष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें