फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बगैर फिल्टर निकल रहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी

Sun, 17 Dec 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर फिल्टर निकल रहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंदा पानी
विज्ञापन

दुर्गंध के चलते लोगों को करीब से गुजरना हुआ दूभर
प्रतापगढ़। सई नदी के किनारे स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंदा पानी बिना फिल्टर किए ही नदी में छोड़ा जा रहा है। नदी में गिरने वाले गंदे पानी की दुर्गंध से राहगीरों का वहां से गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन




सई की धारा को अविरल बनाने के लिए नदी के तट पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। इसका उद्देश्य शहर के नालों का गंदा पानी फिल्टर करके सई नदी में छोड़ना है। रविवार को नदी के किनारे से गुजरने वाले लोगों को नाक दबाकर जाना पड़ रहा था। राहगीरों का आरोप है कि जब पानी फिल्टर करके छोड़ा जाता है, तो किसी प्रकार की दुर्गंध नहीं आती है। ऐसा प्रतीत होता है कि बिना फिल्टर किए ही नालों से आने वाला पानी सई नदी में छोड़ा जा रहा है। भले ही नगर पालिका ने हैंडओवर कर लिया है, लेकिन अभी भी जल निगम निर्माण शाखा से अनुबंधित एजेंसी ही एसटीपी का संचालन कर रही है।
विज्ञापन

ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि कभी-कभी पानी कम मिलने पर यह समस्या आती है, फिलहाल कल जांच के बाद ही कुछ कह सकता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें