फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 70 वर्ष बाद बिजली से रोशन हुआ खभोर

Fri, 08 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
आजादी के 70 वर्ष बाद शुक्रवार को जब खभोर गांव बिजली की रोशनी से रोशन हुआ तो जश्‍न शुरू हो गया। लोग खुशियां मनाने लगे। गांव में मिठाइयां बांटीं जाने लगीं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ ही सांसद के प्रति अभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के खभोर ग्राम सभा की पाल बस्ती, वर्मा बस्ती एवं हरिजन बस्ती के लोग आजादी के बाद भी बिजली की रोशनी के लिए परेशान हो रहे थे। मोबाइल चार्ज करने के लिए उन्हें दूसरे गांव में जाना पड़ता था। इससे लोग परेशान होते थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सांसद हरिवंश सिंह से की थी। उनके पत्राचार के बाद इस गांव की बस्तियों में विद्युत विभाग के अफसरों ने पोल लगाकर केबिल दौड़ा दिया था। सांसद हरिवंश सिंह ने इसका उद्घाटन भी कर दिया था। शुक्रवार को ग्राम प्रधान संजय पाल और समाजसेवी बबलू सिंह ने अफसरों से मिलकर बिद्युत सप्लाई शुरू कराई। इसके बाद लोगों ने जमकर खुशी मनाई। गांव निवासी प्रमोद पाल, रामेंद सिंह, रामचरन वर्मा, हरिकेश पाल, बबलू सरोज आदि लोगों ने सांसद और ग्राम प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें