लालगंज कोतवाली के डगरारा प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षक पठन पाठन में व्यस्त थे। इस बीच तीन उचक्के वहां पहुंचे और शिक्षक विजय तिवारी की बाहर खड़ी बाइक लेकर भागने लगे। यह देख शिक्षकों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की बाइक चोरी करने आए आरोपी को पेड़ से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि एक दिन पूर्व शिक्षक की बाइक लेकर भाग रहे आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई भी की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के डगरारा प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षक पठन पाठन में व्यस्त थे। इस बीच तीन उचक्के वहां पहुंचे और शिक्षक विजय तिवारी की बाहर खड़ी बाइक लेकर भागने लगे। यह देख शिक्षकों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। यह देख दो उचक्के ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकले। जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बताया जाता है कि बाइक चोरी के आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से बांध दिया।
पेड़ से बांधकर आरोपी से ग्रामीणों ने पूछताछ की तो वह खुद को हिरऊ का पुरवा का रहने वाला बताया। बाद में पुलिस को जानकारी हुई तो पेड़ से बंधे आरोपी को लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बाइक चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाल ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे पेड़ से किसने बांधा इस बारे में भी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद