फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने पर हंगामा, हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क न बनने पर हंगामा, हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास
विज्ञापन

अधूरी सड़क के बावजूद निकल गए हैं रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़/कटरामेदनीगंज। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से दानपुर के लिए जाने वाले लिंक मार्ग के अधूरे निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

दानपुर लिंक मार्ग अधूरा छोड़ने से नाराज ग्रामीण सोमवार को एकत्र होकर हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि करीब दो सौ मीटर तक मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। कुछ दूरी तक रोलर चलाकर खानापूरी की गई है। बदहाल सड़क की तीन साल से मरम्मत नहीं हो रही है। इससे लोगों को आने-जाने दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल पहले लोक निर्माण विभाग से सड़क बनाने के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। सपा नेता अमित सिंह ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी। डीएम ने विभाग से आख्या मांगी थी। विभागीय अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की रिपोर्ट दी थी। शनिवार की रात एक ट्रक गिट्टी डालकर रास्ते के गड्ढों को पाट दिया गया, लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें