फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेंगे राजाभैया, संकल्प यात्रा के साथ करेंगे पूरे प्रदेश का दौरा

Mon, 30 Aug 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रदेश की सियासत में दखल रखने वाले पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2018 में राजा भइया ने राजनैतिक दल का गठन किया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया - फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फराजा भइया ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। यूपी की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए राजा भइया राम की शरण अयोध्या पहुंचेंगे। वह सूबे में जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश की सियासत में दखल रखने वाले पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2018 में राजा भइया ने राजनैतिक दल का गठन किया। इस राजनैतिक दल का नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक रखा गया है। 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने दो सीटों कौशांबी और प्रतापगढ़ सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रतापगढ़ जिले में बड़ी सफलता मिली है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रदेश भर में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

राजा भैया - फोटो : SELF
इसके लिए राजा भइया ने 31 अगस्त 2021 से शुरू हो रही जनसेवा संकल्प यात्रा को चुनावी आगाज के रुप में देखा जा रहा है। जनसेवा संकल्प यात्राबेंती राजभवन से बुधवार को सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। यात्रा की अगुवाई खुद रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया करेंगे। शहर होते हुए यात्रा सुल्तानपुर पहुंचेगी। अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद वह प्रदेश भर का दौरा करेंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने कहा कि अब समय आ गया है कि रैली, जनसभा व यात्रा की जाए। आगामी विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दल से गठबंधन किया जा सकता है। वह रामभक्त हैं। इसलिए रामलला के दर्शन के बाद जनसेवा संकल्प यात्रा के साथ पूरे प्रदेश जाएंगे।

राजा भैय्या
रामभक्त हैं रघुराज

बेंती राजघराना हमेशा से रामभक्त रही है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया में तो राम भक्ति कूट-कूट कर भरी है। कहीं भी रामकथा होती है तो राजा भइया वहां जरुर पहुंचने की कोशिश करते हैं। बेंती राजभवन में पिछले कई सालों से रामकथा का आयोजन होता चला आ रहा है।

जनसेवा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
रामलला के दर्शन से शुरू हो रही जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश भर में कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डा. कैलाश नाथ ओझा ने बताया कि जनसेवा संकल्प यात्रा में कुंडा व बाबागंज के कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर रोक है। बल्कि जिले के पदाधिकारियों को भी यात्रा में शामिल होने से रोक दिया गया है, ताकि यात्रा के दौरान वहां के कार्यकर्ताओं से राजाभैया मिल सकें।
विज्ञापन

राजा भैया
जनसत्ता दल का किस पार्टी में नहीं होगा विलय, तालमेल और गठबंधन के रास्ते खुले

30 नंबर 2018 को जनसत्ता दल की स्थापना हुई थी। यात्रा, जनसभा, रैली अब आरंभ करने का इरादा है। पूरे प्रदेश में जनसेवा संकल्प के नाम से जनसंर्पक होगा। अयोध्या में प्रभु श्री राम का आर्शीवाद लेकर प्रदेशव्यापी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। राजा भैया का कहना है कि उनकी भगवान राम में अटूट आस्था है। आज तक जो भी काम किया है उनका आशीर्वाद लेकर किया गया है। इसलिए यात्रा लेकर पहले अयोध्या ही जा रहे हैं। पूर्व मंत्री राजाभैया ने कहा कि जनसत्ता दल का किसी भी पार्टी में विलय नही होगा। तालमेल के जरिये ही होगा किसी भी पार्टी से गठबंधन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें