आरोप है कि उसी समय मौका देख कर पीड़िता के परिवार में ही रिश्तेदारी में आए दो युवक लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हंडौर निवासीगण मोनू सरोज तथा दीपक सरोज बाग में पहुंच गए। गंदी नियत से किशोरी को पकड़ लिया। आरोप है कि दीपक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता बेहोशी की हालत में वही पड़ी रही। काफी देर तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे मौके पर जाकर ढूंढा। बाग में उसे अचेतावस्था में देखकर परिजन सन्न रह गए। घर पर घरेलू उपचार के बाद ठीक होने पर पीड़िता ने रोते हुए परिवार के लोगों को रिश्तेदारी में आए युवकों की करतूत बताई।
युवती का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में भी कराया गय। मामला रिश्तेदारी का होने के कारण परिजनों पर समझौते का काफी दबाव था लेकिन किसी की बात न मानते हुए पीड़िता के पिता ने रविवार को आरोपी दीपक सरोज और मोनू सरोज के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को दोपहर में एक आरोपी मोनू सरोज को पूरेबैरीशाल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।