फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 214 परीक्षा केंद्रों पर आज से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाजहहकहि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगी। नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तगड़ी किलेबंदी की है। जिले के 214 परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान सात सचल दल भ्रमण कर केंद्रों की पड़ताल करेंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं में 57304 और 12वीं में 56468 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व इंटर सैन्य विज्ञान व दूसरी पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षाएं हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिले में इस बार 214 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 113772 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 57304 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 31189 बालक व 26115 बालिकाएं हैं। जबकि इंटर में 56468 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 29458 बालक व 27010 बालिकाएं हैं। जिले के 210 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तगड़ी किलेबंदी की है। जिले पांच जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
214 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही नए 214 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सचल दल भ्रमण कर परीक्षा की जांच करेगा। बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। मंगलवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर दिनभर विभागीय अधिकारी जुटे रहे। कंट्रोलरूम से सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कर जांच की गई। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में सिर्फ नौ परीक्षा केंद्र संवेदनशील
जिले में इस बार कोई परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में नहीं है। 214 परीक्षा केंद्रों में से 9 परीक्षा केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में हैं। कुंडा के रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज सुंदरगंज, इंटर कॉलेज हथिगवां, पट्टी के लाल बहादुर यादव उमवि गोपालपुर विनैका, ठा. यामसुंदर इंटर कॉलेज गजरिया, सदर में चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज सरायमुरार सिंह, अजब नारायण इंटर कॉलेज कोहड़ा, मार्डन साइंस इंटर कालेेज जोगापुर, लक्ष्मणपुर ब्लॉक के साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज धनसारी, सांगीपुर ब्लॉक के सावित्री शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बढ़हुआ संवेदनशील परीक्षा केंद्र की श्रेणी में रखे गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगा मोबाइल
परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मोबाइल रखने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर किसी के पास मोबाइल नहीं रहेगा। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को ही मोबाइल रखने की अनुमति दी गई है।
इस बार घट गए 10 हजार परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रतिवर्ष परीक्षार्थियों की संख्या घट रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10132 परीक्षार्थी घट गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में वर्ष 2018 में 1,41,344 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि वर्ष 2019 में 1,34,534 ने आवेदन किया। 2019 में परीक्षार्थियों की संख्या में 6,810 की कमी आई। वर्ष 2020 में कोविड के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी। इस वजह से परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। पिछले साल हाईस्कूल व इंटर में 123904 परीक्षार्थी नामांकित थे। इस बार 113772 परीक्षार्थी ही पंजीकृत है। ऐसे में 10132 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में इस बार कम हो गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा पर एक नजर
कुल परीक्षा केंद्र- 214
कुल परीक्षार्थी- 113772
हाईस्कूल के परीक्षार्थी की संख्या- 57304
इंटर के परीक्षार्थी की संख्या- 56468
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें