फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कुंडा में राजा भैया तो रामपुर खास में प्रमोद तिवारी की लोकप्रियता बरकरार, बाकी पांच सीटों पर भाजपा के बारे में क्या कह रहे हैं लोग?

Mon, 27 Dec 2021 02:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा प्रतापगढ़ से अमित शर्मा की रिपोर्ट

सार

प्रतापगढ़ में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें दो पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस), दो पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। प्रतापगढ़ की लगभग सभी सीटों पर बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया का प्रभाव है। 
विज्ञापन
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा सीट से लगातार छह बार से जीत रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की लोकप्रियता प्रतापगढ़ की चरम पर है। माना जा रहा है कि अब तक निर्दलीय जीत रहे राजा भैया की नई पार्टी जनसत्ता दल कुंडा में धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। पूरे जिले की बात करें तो लोग योगी आदित्यनाथ सरकार से संतुष्ट नजर आते हैं। भाजपा को स्वच्छ प्रशासन देने का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

 
अपराधियों पर नकेल योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि
स्थानीय निवासी मनोज सिंह ने अमर उजाला से कहा कि पहले जिले में किसी नए एसपी के आने पर उसके आने के पहले ही दिन कोई बड़ा अपराध करके क्षेत्र के अपराधी नए एसपी को खुली चुनौती देते थे। अपराधियों का आतंक इतना था कि कभी-कभी महीने भर में एसपी बदल जाया करते थे, लेकिन योगी सरकार के आने के बाद हवा बदली है। ज्यादातर अपराधी सरेंडर करके जेल चले गए। कई भूमिगत हो गए। भाजपा को इसका चुनावी लाभ मिल सकता है। 

विकास कार्यों से लोग खुश

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोग विकास कार्यों से भी संतुष्ट हैं। एक व्यवसायी केदारनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देश को मजबूत बनाने के कारण वे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैं। केदारनाथ सिंह को लगता है कि योगी आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर सफल साबित हुई है। सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में महंगाई या किसानों की नाराजगी कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।
 
सांसद-विधायक से लोगों में नाराजगी 
जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोग स्थानीय सांसद या विधायक से बहुत संतुष्ट नहीं हैं। लेकिन पीएम-सीएम को अपना समर्थन देने के कारण भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन को वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कोई अन्य विकास कार्य न भी किया होता तो भी केवल अपराधियों पर नियंत्रण करने के कारण लोग योगी आदित्यनाथ सरकार का समर्थन करते। 

प्रतापगढ़ जिले के भुपियामऊ के करीब माता शीतलन का मंदिर क्षेत्र के एक बड़े आस्था के केंद्र के रूप में उभर रहा है। 2015 में इस पुराने मंदिर के नए भवन का शिलान्यास अमित शाह ने किया था। तब से लेकर अब तक इसका काफी विकास हुआ है। क्षेत्र की जनता इससे काफी संतुष्ट है। 

मंदिर के विकास से लोग सरकार से संतुष्ट

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी प्रवीण मिश्रा कहते हैं कि माता शीतला के इस मंदिर के विकास से लोगों में उत्साह है। इसके विकास को लोग अयोध्या, काशी विश्वनाथ और भगवान केदारनाथ के विकास क्रम से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का विकास अभी भी जारी है और अब यहां आने वाले भक्तों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। 
 
मंदिर के प्रांगण में पुष्प-प्रसाद विक्रेता शिवकुमार माली कहते हैं कि लोग सरकार से काफी खुश हैं। विकास कार्यों और योजनाओं के लाभ के कारण जनता का केंद्र-राज्य सरकार पर विश्वास बना हुआ है। मंदिर में आये भक्त शुभम कुमार उपाध्याय ने कहा कि लोग मानते हैं कि इस क्षेत्र का पिछले पांच-सात सालों में जितना विकास हुआ है, उतना देश की आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन

यहां नहीं चलता मोदी-योगी का जादू

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कुंडा की तरह जिले की एक अन्य सीट रामपुर खास पर भी भाजपा, मोदी-योगी के व्यक्तित्व या हिंदुत्व का मुद्दा अब तक चुनावी परिणाम बदलने में बेअसर साबित हुआ है। जिले की सात विधानसभा सीटों में से एक रामपुर खास पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की पकड़ आज भी बरकरार है। वे इसी क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक चुने गए। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनकी बेटी आराधना मिश्रा मोना दो बार इस सीट से चुनी जा चुकी हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी कांग्रेस उन्हें ही मैदान में उतारेगी। इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ बहुत मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें