अज्ञात युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। शाम को खेत पर आए कुछ लोगों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और देर शाम तक जांच करती रही।
बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा कोर्रही गांव निवासी विश्राम पटेल के परिजन शाम को खेतों की तरफ आए थे। इस दौरान उन्हें खेत में एक युवक का शव खेतों में पड़ा दिखाई दिया। वह लोग गांव में गए और लोगों से बताया तो मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर चोट के साथ ही गले पर भी रस्सी से गला घोटने का निशान बना हुआ है। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। देर शाम मौके पर पुलिस लगी हुई थी। इसके साथ ही शव का पंचनामा कराने का प्रयास कर ही थी।