अंतू थाना क्षेत्र के सेनपुर में बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार कल्लू वर्मा उर्फ अभिषेक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर डांडीकाछ निवासी कल्लू वर्मा उर्फ अभिषेक (23) अपने एक साथी के साथ बाइक से कपड़ा सिलवाने के लिए किशुनगंज बाजार टेलर की दुकान पर जा रहा था। उमरी के सेनपुर के करीब अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी श्यामू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय अभिषेक हेलमेट नहीं लगा रखा था। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।