फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:संतान होने का ताना सुन विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके के लोगों ने लगाया जहर खिलाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कंधई थाना के कोनी मदाफरपुर निवासी रामशरण ने सात साल पहले अपनी बेटी नीतू की शादी सोनाही निवासी लाल प्रसाद के साथ किया था। नीतू की मां का आरोप है कि विवाह के बाद संतान न होने की वजह से से ही लाल प्रसाद के परिजन उसे प्रताड़ित कर करते थे। बच्चा न होने पर नीतू भी परेशान रहती थी। ससुराल के लोग उसे अक्सर ताने दिया करते थे और दो जून को उसे जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि ससुराल के लोगों का कहना है कि नीतू ने स्वयं जहरीला पदार्थ खाया था। जानकारी होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लिखापढ़ी के दौरान अस्पताल चौकी पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें