बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद सड़क के किनारे खड़े थे
सभी युवक बरात में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहे थे। वापस आते समय विनय पटेल के चाचा की लड़की की हल्दी रस्म में शामिल होने के लिए सभी भवानीगढ़ गांव चले गए। लौटते समय यह लोग फतेहपुर गांव के पास पहुंचे थे कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। सड़क के किनारे खड़े होकर पेट्रोल लेने की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में आशीष पटेल (19) पुत्र बच्चू पटेल, गोविंद पटेल पुत्र छेदी लाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रानीगंज ले आए जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
ट्रक को भी पुलिस थाने ले आई। चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को अस्पताल ले गए, वहीं मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक विनय पटेल हैदराबाद में रहकर हाइड्रा क्रेन चलता था। इसके पिता बंशीलाल गांव में खेती किसानी करते हैं। यह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। बड़े भाई बृजेश पटेल और दूसरे भाई अमन पटेल हैं। चार बहन में तीन बहनों की शादी हो चुकी है। दूसरे मृतक युवक नीरज कक्षा 12 की परीक्षा दिया हुआ था। दो भाइयों में छोटा भाई था। बड़ा भाई सूरज है। पिता खेती किसानी करते हैं।