फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चाचा को भतीजे ने मारी गोली, चहारदीवारी के निर्माण को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 07 Jul 2021 09:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन किया रेफर
  • चहारदीवारी के निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
pistol - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। देर शात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कटरा इंद्रकुंवर पूरे गोपाली निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा सोनू (48) का परिवार के कमलेश मिश्रा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अश्वनी मंगलवार को विवादित जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस पर अश्वनी ने लखनऊ में नौकरी करने वाले अपने भाई संजय को बुला लिया। रात करीब 11 बजे अश्वनी अपने भाई संजय के साथ कमलेश पक्ष के लोगों से बातचीत करने के लिए उनके घर पहुंचे।

इस दौरान कमलेश के परिवार के सौरभ मिश्रा ने पिस्टल से अश्वनी पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से अश्वनी वहीं गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल अश्वनी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही, मगर कोई नहीं मिला। परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें