। जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
अंतू थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी रामनारायन का पड़ोस के अरुण कुमार से जमीन को लेकर विवाद है।
शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से रामनारायण, रमेश, अंकुश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से अरुण कुमार, विवेक और दो महिलाओं को चोटें आईं। अंतू पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।