फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में प्रधान समेत दो की मौत

Fri, 10 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर मोड़ के करीब गुरुवार को बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बाइक सवार युवक के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीबियों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। बवाल के चलते चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्यकर्मी तक भाग खड़े हुए। अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी नागेश्वर सिंह (60) बुधवार दोपहर बिहारगंज बाजार में धान का बीज लेने के लिए साइकिल से गया था। वहां से लौटते समय बैजलपुर मोड़ के करीब बेकाबू बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे नागेश्वर और बाइक सवार सत्यम (20) पुत्र नरेंद्र बहादुर निवासी भौसीपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने नागेश्वर को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सत्यम के करीबी अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियोें की मानें तो इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मोहित शुक्ला उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट करा रहे थे। तभी सत्यम के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके करीबी हंगामा करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी वार्ड से निकल गए। अराजकतत्वों ने कुर्सी उलट पुलट दी। अस्पताल के अभिलेख फेंकने लगे। बवाल की खबर मिलने पर सीएमएस आरडी द्विवेदी इमरजेंसी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर घायल युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया। इधर, मृत वृद्ध के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लालगंज कोतवाली के पूरे बंशी के प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पूरे बंशी के प्रधान माता बदल गौतम (55) बुधवार की शाम अपने बेटे डीएम गौतम के साथ बाइक से साढू हरीशचंद्र के घर शोक जताने जा रहा था। तीन दिन पहले ही साढ़ू हरीशचंद्र की मौत हो गई थी। पिता पुत्र दोनों आलापुर गांव के करीब पहुंचे। तभी डीएम ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। जिससे बाइक पुलिया से जा टकराई और प्रधान माता बदल गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बेटा डीएम सकुशल बच गया। माता बदल को गंभीर हालत में निजी वाहन से सीएचसी लालगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय सुखपालनगर के करीब प्रधान की सांसें थम गईं। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। प्रधान के मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। गुरुवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें