फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बकरी चराने गए दो बालकों की नहाते समय नाले में डूबने से मौत

Sun, 17 Sep 2023 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर के नौबस्ता गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगीपुर। बकरी चराने गए दो बालक नाले में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए परिजनों ने गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता पंचभइया निवासी बुधराम सरोज का दस वर्षीय पुत्र हिमांशु सरोज तथा कल्पनाथ सरोज का दस वर्षीय पुत्र मनीष सरोज रविवार को गांव के समीप सिकन भवानी की ओर बकरी चराने गए थे। दोनों एक नाले में नहाने लगे। इस दौरान दोनों बालक गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नाले से दोनों को बाहर निकाला गया। जिंदा होने की आस में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन, चिकित्सकों ने दोनों बालकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बालकों के शव घर पहुंचे तो परिजनों की चीत्कार से हर किसी का कलेजा कांप उठा। घटना की जानकारी पर घुइसरनाथ धाम चौकी प्रभारी राजेश शुक्ल व लेखपाल मौके पर पहुंचे। दो बालकों की मौत की वजह से गांव में मातम पसरा है। दोनों स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे।
विज्ञापन


दोनों थे सच्चे दोस्त, एक साथ चली गई जान
सांगीपुर। नौबस्ता के नाले में नहाते समय असमय मौत की आगोश में जाने वाले हिमांशु व मनीष पड़ोसी थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। एक साथ दोनों स्कूल पढऩे जाते थे और पढ़ कर आने के बाद खेलने कूदने भी साथ ही जाया करते थे। दस वर्ष की उम्र में ही दोनों बच्चे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। एक साथ खेलने व घूमने की तस्वीरें भी वे सोशल मीडिया पर डालते थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें