फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : प्रतापगढ़ में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, क्रिकेट खेलने को लेकर चचेरे भाइयों से हुआ था विवाद

Sat, 03 Jun 2023 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मानधाता थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में चचेरे भाइयों में एक साल पहले क्रिकेट खेलने को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
रोशन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी रोशन (35) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका आरोपियों से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए हैं। पुलिस उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।

 

मानधाता थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में चचेरे भाइयों में एक साल पहले क्रिकेट खेलने को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान करके थाने में बैठाया था। शनिवार की सुबह रोशन 3(5)  पुत्र असलउद्दीन चाय पीने के लिए हैंसी बाजार गया था। थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh News : युवक की हत्या के बाद सड़क पर बैठकर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

वह चाय पीकर घर जा रहा था कि इसी बीच बाइक से पहुंचे तीन लोगों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रोशन के सीने के बाईं तरफ गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। हमलावर लक्ष्मीगंज की तरफ भाग निकले। खून से लथपथ रोशन को मानधाता अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय उसकी फाफामऊ के पास ही मौत हो गई।      

रोशन का उसके चचेरे भाइयों जावेद और गुलशन के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। रोशन पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद मानधाता पुलिस के साथ सीओ रानीगंज, एडिशनल एसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्र, एसओजी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें