जेठवारा पुलिस ने वायरलेस पर मैसज देकर डेल्टा कमांडर से लीलापुर थाने की पुलिस से मदद मांगी। आरोपी तस्कर लीलापुर थाना क्षेत्र के साथ ही नगर कोतवाली, रानीगंज व फतनपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग तक पहुंच गए लेकिन नींद का खर्राटा ले रही आसपास के थानों की पुलिस जेठवारा पुलिस के मैसेज व डेल्टा कमांडर के मैसेज को अनसुना कर दिया।
इस बीच प्रकरण की जानकारी पर फतनपुर पहरा ड्यूटी के सिपाही व होमगार्ड ने थाने के सामने बैरियर लगाया दिया। बैरियर से टकराने के बाद आरोपी एक वाहन पशुओं को छोड़कर पत्थरबाजी करते हुए दूसरे वाहन से जौनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश कर गए। दूसरे पिकअप सवार तस्कर जेठवारा पुलिस की जीप में हाईवे पर रामापुर बाजार से पहले टक्कर मार दी ।
पिकअप की टक्कर से जेठवारा पुलिस जीप का पहिया क्षग्रिस्त हो गया , घटना में पुलिसटीम के सदस्य बाल- बाल बच गए । रात ढ़ाई बजे से शुरु कवायद सुबह के तकरीबन चार बजे तक चलती रही। इस बीच जेठवारा पुलिस ने अपनी सीमा से बाहर जाकर पचास किलोमीटर तक घेराबंदी करने का प्रयास किया। मगर अन्य थानों का सहयोग न मिलने से आरोपी सफल रहे।
फतनपुर पुलिस ने पशुओं को स्थानीय गो संरक्षण केंद्र भेजकर तस्करों के वाहन को कब्जे में लिया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर फतनपुर एसओ धमेंद्र सिंह जौनपुर के बादशाहपुर थाने की पुलिस की मदद से आरोपियों को दबोचने की कोशिश में हैं।
जेठवारा पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। सूचना मिलने के बाद यदि अन्य थाने की पुलिस ने लापरवाही की है तो इसकी जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। - विनय प्रभाकर साहनी, सीओ रानीगंज