होली के 26 दिन बाद रविवार को जिले में एक बार फिर लोगों ने दिवाली मनाई। इस दिवाली में न पटाखे की आवाज थी न राकेट के धुएं का गुबार। मजहबी बंदिशें टूट गई थीं। हर शख्स के दिल-ओ-दिमाग में सिर्फ कोरोना से लड़ाई में एकजुटता का संकल्प था। रात के नौ बजते ही घर दीपों एवं मोमबत्तियों से रोशन हो उठे।
विज्ञापन
2 of 8
.शिवजीपुरम में घर के सामने दीप जलाता परिवार।
- फोटो : pratapgarh
क्या हिंदू, मुसलमान, क्या सिक्ख, ईसाई। सभी ने अपने-अपने घरों को दीपों एवं मोमबत्तियों से जगमग किया। सभी जाति व धर्म के लोगों ने घरों में दीपक जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। कोरोना से जंग में देश के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। शहर से लेकर गांव तक दीपों की रोशनी के बीच जिले की एकता अद्भुत नजारा दिखा।
विज्ञापन
3 of 8
चौक में दीप जलाती युवतियां।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण फैली अनिश्चितता और अंधकार की चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक अपने घरों को रोशन करने के लिए के लिए लोगों से अपील की थी। घरों में मिट्टी के दीये, कैंडिल व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा था। रविवार को सुबह छह बजते ही शहर से लेकर गांव तक लोग मिट्टी के दीये, कैंडिल खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच गए।
4 of 8
सगरा सुन्दरपुर इटौरी में जलाया गया दीप।
- फोटो : pratapgarh
कैंडिल व मिट्टी के दीपक खरीदकर घर आए। दिनभर घरों की साफ-सफाई की। शाम होते ही लोग मिट्टी के दीपक व कैंडिल घरों के दरवाजे और बालकनी में सजाने लगे। शहर में रात नौ बजते ही लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर दी।
सभी ने झटपट सजाए गए दीपों की बाती व मोमबत्ती जला दी। शहर के घंटाघर, बाबागंज, पंजाबी मार्केट, जेलरोड़, बेगमवार्ड, पंजाबी मार्केट, भगवांचुगी, स्टेशन रोड, दहिलामऊ, सदर बाजार, बेल्हादेवी रोड़, पल्टनबाजार, रूपापुर, विवेक नगर, शिवजीपुरम, जोगापुर, अष्टभुजानगर, मीराभवन सहित शहर के सभी मोहल्ले दीपों, मोमबत्तियों व मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी से जगमग हो उठे।
विज्ञापन
5 of 8
लालगंज कस्बे में जले दीप।
- फोटो : pratapgarh
शहर के अधिकांश घरों में मिट्टी के दीये जले। जिन लोगों को मिट्टी के दीए नहीं मिल पाए, उन्होंने मोमबत्ती जलाकर कोरोना की जंग में अपनी भागीदारी करने का संकल्प लिया। गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज के वाइस प्रेसीडेंट मंजीत सिंह गोविंद ने घरों में दीप जलाया। कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए। कोरोना वायरस को हराने का हम सभी पूरे मनोयोग से संकल्प लेते हैं।
रानीगंज के बुढ़ौरा निवासी नौसाद अहमद, इलियास अहमद ने कैंडिल जलाकर कोरोना से जंग में एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षण में हम सभी को
विज्ञापन
6 of 8
चिलबिला में दीप जलाते समाजसेवी रोशनलाल।
- फोटो : pratapgarh
एकजुटता दिखानी चाहिए। शहर से लेकर गांव तक नजारा देखते ही बन रहा था। दीपों की रोशनी के बीच पूरे वातावरण का दृश्य अद्भुत था। शिवजीपुरम स्थित रामानुज आश्रम में धर्माचार्य ओमप्रकाश पंाडेय ने घरों में दीप जलाकर कोरोना से जंग में एकजुटता की अपील की।
विज्ञापन
7 of 8
सदर बाजार में दीप जलाती नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह व पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह।
- फोटो : pratapgarh
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसे महामारी से निपटने के लिए धैर्य के साथ ही जागरूकता बहुत ही जरूरी है। यही नजारा रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में भी दिखा। सभी ने कोरोना की जंग में एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया।
.पंजाबी मार्केट में परिवार के साथ कैंडिल जलाते सरदार मनजीत सिंह गोविन्द।
- फोटो : pratapgarh
रविवार को सभी समाजिक, धार्मिक संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए दिनभर जहां लोगों से दीप व कैंडिल जलाने की अपील की तो वहीं शाम को घरों में दीप जलाकर कोरोना से जंग में एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया।
एलायंस क्लब इंटरनेशनल के एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि हम सभी की कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुटता दिखाने होगी। सभी को सोशल डिस्टेंस बनाने के साथ ही इससे बचाव को लेकर जागरूक होना होगा। ताकि इसका संक्रमण न फैले। दीपों की रोशनी के बीच हम सभी को इस लड़ाई में सहयोग करने का संकल्प लेना होगा। सर्वोदय सद्भावना संस्थान के अध्यक्ष धर्माचार्य पं. ओमप्रकाश पांडेय, ज्योतिषाचार्य आलो