दिल्ली की निजामुद्दीन स्थित मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों ने अब तक कोरोना वायरस से अछूते रहे प्रतापगढ़ की चिंता बढ़ा दी है। जमात के तीन लोगों के पाजिटिव मिलने के बाद संक्रमण फैलने का खतरा है। एक साथ तीन लोगों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। पुलिस तीनों लोगों का यात्रा इतिहास खंगालने में जुटी है। इनसे मिलने वाले एक-एक लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी को आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित आइसोलशन वार्ड के गेट पर बैठा चौकीदार।
- फोटो : pratapgarh
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से कुल 29 लोग प्रतापगढ़ आए थे। इनमें से 14 लोग 4 फरवरी को ही प्रतापगढ़ आ गए थे। सभी भंगवा गांव स्थित मेहमानखाना में रुके थे। इन्हें कीना मुसाफिरखाना में क्वारंटाइन किया गया है। 22 फरवरी को चार लोग और निजामुद्दीन मरकज से आए। यह रानीगंज के नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद में रुके थे।
विज्ञापन
3 of 7
देल्हूपुर में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बंद किया गया रास्ता।
- फोटो : pratapgarh
18 मार्च को 11 लोग और प्रतापगढ़ पहुंचे। शासन से पुलिस को सूचना मिली की सभी लोग शहर के जेलरोड स्थित जामा मस्जिद में रुके हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस दो दिन पहले आधी रात को भागकर जामा मस्जिद पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पता चला कि सभी लोग देल्हूपुर बाजार स्थित मस्जिद में रुके हैं। इस पर पुलिस भागकर वहां पहुंची। देल्हूपुर मस्जिद में भी उनके न मिलने पर पुलिस की सांस फूलने लगी। बाद में जमात से जुड़े लोगों की मदद से पुलिस को सभी के रानीगंज तहसील क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव स्थित मस्जिद में रुके होने की जानकारी हुई।
4 of 7
रानीगंज के नरसिंहगढ़ में तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
इस पर पुलिस ने सभी को नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद से ढूंढ निकाला। इनमें से तीन लोग पाजिटिव मिले हैं। अब खतरा इस बात का है कि जामा मस्जिद से नरसिंहगढ़ तक यह कितने लोगों से मिले हैं। जितने भी लोगों से यह मिले होंगे उनमें भी संक्रमण फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
देल्हूपुर में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बंद किया गया रास्ता।
- फोटो : pratapgarh
अब प्रशासन के सामने ऐसे लोगों को ढूंढने की चुनौती है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कि तीनों संक्रमित लोगों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। शहर के जेलरोड स्थित जामा मस्जिद से देल्हपुर और फिर नरसिंहगढ़ तक इनसे मिलने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी को आइसोलेट किया जाएगा। एहतियात के तौर पर तीनों मस्जिदों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
रानीगंज के नरसिंहगढ़ स्थित जामा मस्जिद।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना पीड़ितों की काल डिटेल खंगाल रही पुलिस
कोरोना से संक्रमित तीनों जमातियों का जिले में यात्रा इतिहास खंगालने के साथ ही पुलिस उनकी काल डिटेल भी निकाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों जिले में आने के बाद कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले थे। एक-एक लोगों को तलाश करने के बाद सभी क्वारंटाइन करने की तैयारी है।
रानीगंज के नरसिंहगढ़ स्थित कासिमी मस्जिद।
- फोटो : pratapgarh
सैनिटाइज करने के लिए सील की जाएंगी तीनों मस्जिदें
कोरोना पाजिटिव मिले देहरादून के तीनों लेाग शहर स्थित जामा मस्जिद के साथ ही देल्हूपुर बाजार स्थित मस्जिद में भी रुके थे। इसके बाद वह नरसिंहगढ़ गए थे। ऐसे में एहतियात के तौर पर सैनिटाइज होने तक तीनों मस्जिदों को सील किया जाएगा। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमित लोग देल्हूपुर मस्जिद में कुछ लोगों से मिले थे। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिन तीन मस्जिदों में यह लोग गए थे, उन्हें एहतियात के तौर सील किया जाएगा।