तीन लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़कानें का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर फेसबुक पर जाति विशेष को अपमानित करने, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने जैसे आरोप हैं। दो दिन से इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ था। मंगलवार को एक युवक ने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
फेसबुक पर कुछ लोगों ने एक जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अपमानित किया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मामला गरमा गया था। दो दिन तक सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप होते रहे।
मंगलवार को कस्बे के रानी माहेश्वरी नगर निवासी अनुराग पांडेय ने तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने बड़ूपुर वजीरपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम यादव, कुंडा निवासी सफर खान व कुंडा निवासी शिवम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।