फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सराफा कारोबारी को लूटने वाली तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल

Fri, 14 Jun 2024 04:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सराफा व्यावसायी से लूट की घटना के आठ घंटे के भीतर ही पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तीनों के पैर में गोली लगी है। कड़ी सुरक्षा में इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पहुंचे एसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहड़ौर थाना क्षेत्र राय चौराहे पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस को देखने के बाद यह बदमाश फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे थे। जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। तीनो बदमाशों ने बृहस्पतिवार की शाम को एक सराफा व्यवसायी को तमंचे से आतंकित कर सोने के आभूषण और नकदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद  से ही पुलिस इनकी खोजबीन कर रही थी।

विज्ञापन













सराफा व्यावसायी से लूट की घटना के आठ घंटे के भीतर ही पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तीनों के पैर में गोली लगी है। कड़ी सुरक्षा में इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान इमरान, अरबाज और नदीम के रूप में हुई है। इनके पास से सोने के आभूषण, तीन तमंचा और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सराफा व्यवसायी से लूट का पता चलने के बाद पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें