फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 05:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पुलिस ने पकड़े गए गुफरान निवासी पूरनपुर पठखान नगर कोतवाली, रिजवान उर्फ अब्दुल रज्जाक निवासी पूरे चरन और अकील निवासी गंभीरपुर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर लूटने की कोशिश करने वाले दोनों बदमाशों को चिह्नित करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर लूटने की कोशिश करने वाले दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

रानीगंज पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान रामपुर अधारगंज नहर पुलिया के पास से तीन लोगों को दबोच लिया।

जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। तीन सितंबर को रानीगंज के सुलतानपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा से मोटरसाइकिल से घर जा रहे टाइनी शाखा संचालक राहुल प्रकाश तिवारी निवासी सुजहा को उसके साथियों ने लूटने की कोशिश में गोली मारी थी।

पुलिस ने पकड़े गए गुफरान निवासी पूरनपुर पठखान नगर कोतवाली, रिजवान उर्फ अब्दुल रज्जाक निवासी पूरे चरन और अकील निवासी गंभीरपुर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर लूटने की कोशिश करने वाले दोनों बदमाशों को चिह्नित करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें