फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के कहर से तीन की मौत

Tue, 16 Dec 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आधे दिसंबर माह में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों की जिंदगी के लिए घातक बनती जा रही है। मंगलवार को ठंड की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी निवासी भैयाराम यादव (70) की तबीयत मंगलवार की सुबह अचानक खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में शोक छा गया। उधर इसी गांव के शिवाकांत की पत्नी रीता (38) की तबियत ठंड लगने से बिगड़ी हुई थी। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले आए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। उधर डेंगुरसिंह का पुरवा निवासी सुखराजी (72) पत्नी गुलजार की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। परिजन  जब तक अस्पताल लेकर जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। दिसंबर माह में ठंड अब कातिल बन रही है। ठंड में लापरवाही बरतने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें