फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलमंडी रोड की बदल गई सूरत

Tue, 16 Dec 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के फलमंडी मार्ग की सूरत ही बदल गई है। बारह फिट चौड़ा रास्ता अब पांच फिट में ही सिमट कर रह गया है। इस रास्ते से तो अब रिक्शा भी नहीं आ पाते। दुकानदारों के अतिक्रमण ने इस रास्ते का अस्तित्व ही खतरे में ला दिया है।
विज्ञापन

पंजाबी मार्केट से लेकर चौक के बीच से फलमंडी के लिए रास्ता निकलता है। करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी सड़क एक छोर पर बारह फिट से अधिक बनी हुई है तो एक छोर पर दस फिट।

कभी इस रोड से रिक्शा भी गल्ला मंडी से सामान लादकर निकल जाया करते थे लेकिन मौजूदा समय में बाइक तक निकलना दूभर हो गया है। इसकी प्रमुख वजह दुकानदारों द्वारा नाली के बाहर तक  सामान रख लेना है। सड़क तक अपना सामान फैलाकर बैठे लोगों के खिलाफ कुछ लोगों ने आवाज उठाई लेकिन उनकी आवाज को हर किसी ने अनसुनी कर दी। उत्तर दिशा से दक्षिण की ओर निकली सड़क दिन में मात्र पांच फिट ही दिखाई पड़ती है। दो बाइकें आमने-सामने आ जाने पर दिक्कत खड़ी हो जाती है। इस मार्ग पर पड़ने वाली दुकानें रात में बंद होती हैं तो सड़क का अस्तित्व दिखाई पड़ता है। इस ओर भी प्रशासन का ध्यान जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें