फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बैंक मैनेजर के घर से लाखों के आभूषण समेट ले गए चोर

Mon, 23 Oct 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा भवन आवास विकास काॅलोनी में रविवार की रात चोर बंद मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के जेवरात व राधा- कृष्ण की प्रतिमा चुरा ले गए। सोमवार को चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मल्लूपुर बोझी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह एसबीआई बाबागंज में प्रबंधक हैं। वह शहर के आवास विकास कॉलोनी मीरा भवन में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर भीतर दाखिल हुए। बदमाश मंगलसूत्र, सोने व चांदी के सिक्के, अंगूठी समेत करीब दस लाख के जेवरात उड़ा दिए। यहां तक कि चोरों ने कपड़े, राधा कृष्ण की प्रतिमा भी समेट ले गए। सोमवार की सुबह लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरे के भीतर आलमारी और बेड ,बॉक्स का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें