फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भागे चोर, तीन घायल, एक आरोपी हिरासत में

Sun, 29 Sep 2024 11:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लालगंज कोतवाली के पंडित का पुरवा खैरा पूरे छेमी में शनिवार की रात  करीब 11 बजे गांव में चार चोर घुस आए। चोरों के गांव में घुसने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को सूचना कर सभी को घेर लिया। ग्रामीणों से खुद को घिरता देख चोरों ने ग्रामीणों पर तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन
घटना के बारे में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी करने की इरादे से आधी रात गांव में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख चोर ग्रामीणों पर तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग निकले। चोरों के हमले में गोली लगने से दो ग्रामीण घायल हो गए। एक ग्रामीण को नजदीक आता देख चोरों ने तमंचे के बट से मार कर लहूलुहान कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पंडित का पुरवा खैरा पूरे छेमी में शनिवार की रात  करीब 11 बजे गांव में चार चोर घुस आए। चोरों के गांव में घुसने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को सूचना कर सभी को घेर लिया। ग्रामीणों से खुद को घिरता देख चोरों ने ग्रामीणों पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से गांव के उमेश पटेल (38) व रामदीन प्रजापति (60) घायल हो गए। चोरों ने सुरेश पटेल (40) को  नजदीक आता देख तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए सभी चोर ग्रामीणों की घेराबंदी तोड़कर फरार हो गए।

सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की निशानदेही पर गांव के ही एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरों की तलाश की जा रही है। उधर चोरों के हमले में घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर से रात में ही जिला रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख पुलिस ने उपचार के लिए तीनो घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की जानकारी पर लालगंज के सीओ रामसूरत सोनकर गांव पहुंचे। उन्होंने चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भयभीत ग्रामीणों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें