फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस सेंटर पर नहीं तैनात है नेफ्रोलॉजिस्ट, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं, लगाने होते हैं लखनऊ-प्रयागराज डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। ऐसे में गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों को जांच और इलाज कराने के लिए पहले प्रयागराज या फिर लखनऊ के चिकित्सकों के पास जाना होता है। उनकी सलाह के बाद मेडिकल कॉलेज में टेक्नीशियन मरीजों की डायलिसिस करते हैं।
विज्ञापन

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पीपीपी मोड के तहत दस बेड के डायलिसिस सेंटर का संचालन हो रहा है। हेरिटेज हॉस्पिटल लिमिटेड वाराणसी की ओर मरीजों की मुफ्त डायलिसिस की जा रही है। लेकिन यहां नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को पहले जांच और इलाज कराने के लिए प्रयागराज या फिर लखनऊ जाना पड़ता है। नेफ्रोलॉजिस्ट की सलाह के बाद टेक्नीशियन यहां मरीजों की डायलिसिस करते हैं।
इस दौरान डॉक्टर न होने के कई बार दिक्कतें भी आती हैं। संस्था के मैनेजर राजीव कुमार का दावा है कि मरीज की हालत बिगड़ने पर टेक्नीशियन इलाज करते हैं। इसके अलावा डायलिसिस सेंटर में संविदा पर डॉक्टर आरके मिश्र की तैनाती है। हालांकि शुक्रवार को वह सेंटर पर नहीं मौजूद थे।
विज्ञापन

एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि डॉक्टर के आने और जाने का कोई समय नहीं पता है। जबकि सुबह साढ़े सात से रात 11 बजे तक डायलिसिस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन कम से कम 30 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। डायलिसिस की रिपोर्ट मरीजों को दे दी जाती है। मरीज रिपोर्ट लेकर फिर से अपने नेफ्रोलॉजिस्ट के पास जाते हैं। रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक जो सलाह देते हैं उसके आधार पर दूसरी बार मरीज की डायलिसिस की जाती है।
अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं हैं। डायलिसिस की सुविधा शुरू होने के बाद कई बार संस्था को पत्र भेजकर नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की गई। पहले एक भी डॉक्टर नहीं थे। मौजूदा समय में एक डॉक्टर की तैनाती की गई है। हालांकि वह नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं हैं। शासन को पत्र लिखा जाएगा। डॉक्टर एसके सिंह, सीएमएस, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें