नगर कोतवाली के भीलमपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
नगर कोतवाली के भीलमपुर गांव की घटना, छत के रास्ते घुसे थे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भीलमपुर में शुक्रवार की रात चोर पुलिसकर्मी समेत दो लोगों का बंद घर खंगाल ले गए। भुक्तभोगियों के मुताबिक चोर लाखों के जेवर और सामान ले गए हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
भीलमपुर निवासी उदय प्रताप सिंह कॉलेज के प्रबंधक है। शुक्रवार की रात बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुसे। चोर आलमारी से सोने की चेन समेत अन्य जेवरात व 25 हजार रुपये चुरा ले गए।
गांव के ही पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह के घर में भी चोर छत के रास्ते से घुसे। मौजूदा समय में सत्येंद्र बीमार चल रहे हैं। परिजन उनके पास प्रयागराज गए थे। रात में चोर घर से कीमती सामान और जेवरात ले गए। ।शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।