फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे मां-बेटे, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर

Sun, 11 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में मां-बेटे घर के बाहर कमरे में बेफिक्र होकर सोते रहे और छत के सहारे भीतर घुसे चोर 50 हजार नकद व लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गए। शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव निवासी पवन कुमार यादव शनिवार की रात अपनी मां के साथ घर के बाहर कमरे में सोया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी गए थे। आधी रात के बाद चोर छत के सहारे भीतर घुसे। चोरों ने कमरों के बाहर बंद दरवाजे का ताला तोड़ डाला। इसके बाद चोर भीतर घुसे। आलमारी व अटैची तोड़कर चोर 50 हजार नगद, दो सोने की चेन, तीन सोने का हार, अंगूठी समेत अन्य जेवरात ले उड़े।

चोर चोरी कर फरार हो गए लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह पवन की मां सोकर उठी और घर के भीतर घुसी तो दंग रह गई। कमरा खुला हुआ था, कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरी की घटना देख उन्होंने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर पवन उठा और आसपास के लोग पहुंच गए। घर मेें चोरी देख सभी परेशान हो उठे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। एसओ जेठवारा ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें