अंतू थाना क्षेत्र के बासूपुर बिलहरिया गांव में ननिहाल आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह वह मां के साथ चमरौधा नदी में नहाने गया था। तभी हादसा हो गया। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
गोंडा जनपद के बेलसरा गांव निवासी शिवम शुक्ला (18) अपनी मां सरिता के साथ अंतू थाना क्षेत्र के बासूपुर में स्थित ननिहाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
बृृहस्पतिवार सुबह शिवम और उसकी मां सरिता गांव के बगल से गुजरी चमरौधा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय शिवम का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। बेटे को डूबते देख सरिता शोर मचाने लगी। इस पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। गामीणों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन उसका शव घर ले गए। खबर पाकर अंतू पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।