रात करीब आठ बजे घर में मौजूद बच्चे खाना देने के लिए लेकिन, बार-बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद राजनारायण की पत्नी मंजू भी मौके पर पहुंच गई।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने कमरा बंद करने के बाद पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
नौरंगाबाद गांव निवासी राजनारायण वर्मा (35) अपने भांजे की शादी में शामिल होने नारायणपुर गांव गया था। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पत्नी मंजू और बच्चों को वहीं छोड़कर घर की देखरेख करने के लिए शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब नौरंगाबाद आ गया। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चला गया। शाम करीब पांच बजे उसके बड़े भाई के बच्चों ने चाय देने के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
रात करीब आठ बजे घर में मौजूद बच्चे खाना देने के लिए लेकिन, बार-बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद राजनारायण की पत्नी मंजू भी मौके पर पहुंच गई। उसके बार-बार गुहार लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिजनों ने आसपुर देवसरा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो राजनारायण का शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजनारायण की शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले मंजू देवी वर्मा से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। वह मुंबई में कैटर्स का काम करता था। पिछले सप्ताह ही भांजे की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आया था।