फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा की बहनों की राखी से सजेगी जवानों की कलाई, 1001 राखी राष्ट्रपति को भेजीं

Fri, 13 Aug 2021 12:38 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रधान डाकघर से सेना के जवानों को रक्षाबंधन के लिए राखी भेजते एलायंस क्लब के लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पर्व पर बेल्हा की बहनों की राखी से देश की रक्षा में बार्डर पर तैनात जवानों की कलाई सजेगी। जिले की एक हजार एक बहनों ने उनके लिए रक्षासूत्र भेजा है। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने राखियां एकत्र कर बृहस्पतिवार को प्रधानडाकघर से राष्ट्रपति को भेजा।
विज्ञापन


इस मौके पर साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ने कहा कि वीर सैनिक सपूतों का ऋण चुकाया नहीं जा सकता। वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा करते हैं। समाजसेवी क्लब के अंतरराष्ट्रीय कमेटी के चेयरमैन रोशनलाल ने कहा कि बहादुर सैनिक भाइयों से सदा आत्मीय भाव होना चाहिए। उनके त्याग और सेवा की प्रशंसा की जानी चाहिए। महिला क्लब तथा प्रतापगढ़ की बहनों के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व पर 13 वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहनों का रक्षासूूत्र देश की सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाता है। साथ ही उनकी रक्षा भी करता है। प्रवर अधीक्षक डाकघर नरसिंह ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर सीनियर पोस्ट मास्टर विकास मिश्र, दीक्षा, आरती, बबीता, अंकिता सिंह, श्रेया सिंह, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, पूनम गुप्ता, सुधा अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाल, मेघा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें