फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द करें आवेदन, 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा जेएसवाई का लाभ 

Tue, 12 Mar 2019 11:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
dummy - फोटो : self
विज्ञापन
 जिन प्रसूताओं ने अब तक जननी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास महज 18 दिन का समय शेष बचा है। 31 मार्च के बाद न तो आवेदन लिया जाएगा और न ही उन्हें जेएसवाई का भुगतान किया जाएगा। सीएमओ ने महिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी अधीक्षकों को 31 मार्च के पहले रुके जेएसवाई का भुगतान कराने के लिए आदेश दिया है। 
विज्ञापन


प्रसूताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने जननी सुरक्षा योजना का संचालन किया है। इस योजना के जरिए पहली बार मां बनने वाली प्रसूताओं को छह हजार तो दूसरी बार मां बनने पर शहरी क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार और ग्रामीण इलाके की प्रसूताओं को 14 सौ रुपये देने के लिए सीएमओ को आदेश दिया है। इसके लिए शासन की ओर से अलग से बजट जारी किया जाता है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि सत्र 2018-19 में जिन महिलाओं ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है और किसी कारण वश अब तक जेएसवाई का लाभ नहीं ले पाई हैं तो तुरंत आवेदन करें। उनके पास महज  18 दिन का समय बचा है।
विज्ञापन


31 मार्च तक यदि प्रसूता जननी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन नहीं करती है तो यह मान लिया जाएगा कि उसे जरूरत नहीं है। एक अप्रैल को जिला महिला अस्पताल में जन्म देने वाली प्रसूताओं को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। उनके लिए किसी भी प्रकार का रोकटोक नहीं है। 

बड़ी संख्या में प्रसूताओं ने जननी सुरक्षा योजना के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। प्रसव के तत्काल बाद वह घर चली गईं। ऐसे लोग 31 मार्च तक सीएचसी-पीएचसी व जिला महिला अस्पताल में आवेदन करके जेएसवाई का लाभ उठा सकते हैं। नया वित्तीय वर्ष लगने के बाद पुराने लोगों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

एके श्रीवास्तव, सीएमओ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें