फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष के हत्यारोपी नहीं लगे पुलिस के हाथ

विज्ञापन
कंधई थाने के भदौना रठवत में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की हत्या के दुसरे दिन घर पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के वारी खुर्द में बृहस्पतिवार की रात रुपये के लेनदेन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल पांडेय की हत्या करने वाले 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। शनिवार को शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के भदौना रठवत निवासी निर्मल पांडेय सुल्तानपुर के धम्मौर में चिकित्सक पत्नी सुषमा के साथ रहता था। पत्नी सुषमा से पैतृक घर जाने की बात कहकर वह घर से निकला था।
कंधई के वारीखुर्द में अपने साथी अनुराग सिंह के साथ शीतला सरोज के घर पहुंचा। जहां रुपये के लेनदेन की बात सामने आने पर शीतला ने दोनों को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन

जिससे निर्मल की मौत हो गई और अनुराग घायल हो गया था। घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को शुक्रवार की सुबह हो सकी थी। पुलिस ने मृतक निर्मल पांडेय के पिता की तहरीर पर शीतला सरोज उनके परिवारीजनों और रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हुए।
तब जाकर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं लेकिन 48 घंटे बाद भी उनके हाथ खाली हैं। घटना के बाद से भदौना रठवत में तनाव के साथ शोक का माहौल बना हुआ है। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीम आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही वे पुलिस के हाथ लगेंगे।

मृत अमित कुमार मिश्रा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें