फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लोगों ने नए साल का स्वागत दिल खोलकर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के बावजूद लोगों में दिखा नए साल का उत्साह, मचाया धमाल
विज्ञापन

जगह- जगह आयोजित हुए कार्यक्रम, दिनभर जश्न में डूबे रहे लोग, मंदिरों और पार्कों में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के लोगों ने नए साल का स्वागत दिल खोलकर किया। 31 दिसंबर की देर रात होटलों में धमाल मचाया। लोगों ने डांस के साथ केक काटकर वर्ष 2022 का स्वागत किया। शनिवार की सुबह से शाम तक हर ओर जश्न का माहौल रहा। पार्कों और मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। शहर के पार्कों में बच्चों के साथ परिजन भी मस्ती करते रहे। एक दूसरे कोे नए साल की शुभकामनाएं दी गईं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
पुराने साल के आखिरी दिन घड़ी की सुई जैसे ही 12 की तरफ बढ़ने लगी नए साल का जश्र शुरू हो गया। पिछले साल के मनमुटाव को बिसार कर लोग मस्ती में नजर आए। शहीद उद्यान पार्क सुबह से देर शाम तक गुलजार रहा। बच्चों के साथ महिलाएं नए वर्ष का आनंद लेेती रहीं। परिजनों संग पहुंचीं युवतियां भी पार्क में छोटे भाई व बहन के साथ खेलती नजर आईं। ठंड के बावजूद लोगों में नए साल का उत्साह रहा। राजापाल टंकी स्थित एक होटल में लायंस क्लब गौरव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चे फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते रहे। केक काटकर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। नए वर्ष की मंगलकामना की। इस अवसरप पर डॉ. पीयूष कांत शर्मा, डॉ. बृजभानु सिंह, पंकज मिश्रा, अमोलक सिंह, सत्यवीर सिह, संजीव आहूजा, जयप्रकाश खंडेलवाल, शिशिर खरे, कंचन सिंह, शशि शर्मा, प्रेम खंडेलवाल, डाली, श्रद्धा, सुनीता, रेनू व तनु मिश्रा आदि मौजूद रहीं। शहर के जोगापुर, स्टेशन रोड, चिलबिला, रेलवे कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में लोग फिल्मी गीतों पर नाचते गाते नए साल का इस्तकबाल करते नजर आए। आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौराणिक देवीधामों में दर्शन-पूजन के बीच लोगों ने नए साल की शुरुआत की। मां वाराही, मां बेल्हादेवी, कुशफरा स्थित शनिदेव धाम, बाबा बेलखरनाथ, बाबा घुइसरनाथधाम, भयहरणनाथ धाम में सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ी रही। भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। जयकारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण ने बताया कि नए साल की शुरुआत शनिवार से हो रही है। सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। पौराणिक देवी धामों व पार्कों में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ रही। बेल्हादेवी धाम स्थित सई नदी के तट पर लोग सेल्फी लेने में जुटे रहे। नए साल को लेकर उनमें उत्साह दिखा। रात 12 बजे के बाद सोशल साइट्स पर नए वर्ष की शुभकामना देने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर लोग फोन, फेसबुक, व्हाट्सअप के जरिए एक दूसरे को बधाई देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें