फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परिचालक के बेटे ने पास की नीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस कंडक्टर के बेटे ने नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। सोहेल की सफलता की कहानी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का हौसला प्रदान करेगी।
विज्ञापन

विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के गहरी चक गांव निवासी मोहम्मद कयूम खान प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करते हैं। कंडक्टरी से होने वाली आमदनी से घर का खर्च और सोहेल की पढ़ाई जिम्मेदारी भी ली थी। आर्थिक तंगी के बावजूद कयूम ने बेटे सोहेल को पढ़ाने में पीछे नहीं हटे। इंटर विज्ञान वर्ग से पढ़ाई पूरी करने के बाद सोहेल ने नीट की तैयारी शुरू की।
दिनरात कड़ी मेहनत कर पहले ही प्रयास में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सोहेल को ऑल इंडिया 566 वीं रैंक हासिल हुई है। उसकी सफलता से परिजनों के साथ क्षेत्रवासी भी गदगद हैं। सोहेल की मेहनत की चर्चा गांव-गांव में हो रही है। सफलता पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, अतहर खान, पूर्व प्रधानाध्यापक अब्दुल हकीम, शेरू खान, नसीम उल्ला खान ने सोहेल का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन

इधर, पट्टी के पूरे वंशीधर निवासी विवेक पांडेय ने भी नीट में सफलता प्राप्त की है। उनको 9213 वीं रैंक प्राप्त हुई है। बाबागंज के लरू निवासी मिथिलेश शुक्ला के बेटे आदित्य ने नीट उत्तीर्ण की। वह राजस्थान के कोटा शहर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। रानीगंज के नौबस्ता निवासी घनश्याम पांडेय की बेटी वंशिका को भी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें