फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पांच घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरने वाली सुबह की ट्रेनें शाम को आ रही हैं। रात की ट्रेनें सुबह पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल दस घंटे और मालदा टाउन पांच घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल पांच घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो पीआरएल पैसेंजर पौने सात घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल पौने दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे और दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल पांच घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी हर दस मिनट में खौलने लग रहा है। बच्चे भूख के चलते रो रहे हैं। शंकरगंज की सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी बच्चों पर भारी पड़ रही है। भूख के कारण बच्चे रास्ते में रोने लगते हैं। जंक्शन पर कहीं दूध भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें