The noise of campaigning stopped, voting will be held from 7 am tomorrow
विधानसभा चुनाव के पांचवेें चरण में जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान होगा। शाम को छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर पूरी तरह थम गया। कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इधर चुनाव प्रचार में ताकत झोंकने वाले प्रत्याशियों ने अब डोर-टू-डोर दस्तक देना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए प्रत्याशी बस्ता बांटने में लग गए हैं।
शुक्रवार शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमते ही शहर में स्थित शराब की दुकानें भी बंद हो गई। 27 फरवरी को होने वाला मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इधर प्रत्याशियों ने अंतिम दिन के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।
शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांगने की अपील करनी शुरू कर दी है। जिले की सभी विधानसभाओं तैनात प्रेक्षकों ने क्षेत्र का भ्रमण करके आरओ से आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को कहा। डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने एनआईसी में मौजूद रहकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
जिले में गैर जनपद से चुनाव कराने आए फोर्स ने शुक्रवार को जिले की विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए फ्लैग मार्च किया। पेट्रोलिंग पार्टियों ने पूरे जिले में घूमते हुए शराब के खुले हुए ठेकों को बंद कराने के अलावा लोगों से अपील कि वह बिना किसी भय के रविवार को अपनी स्वेच्छा से मतदान करें। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, पूर्व सैनिकों और होम गार्ड के जवानों को बूथों पर तैनात किया जा रहा है।