Ban on going to polling booth due to Corona coming under JD
जिले के 29 लोग घर पर होते हुए भी मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। दरअसल वे कोरोना संक्रमित हैं। बूथ तक जाने से उनपर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे घर पर होते हुए भी मतदान न कर पाने को लेकर लोग परेशान हैं। कोरोना के जद में आने वाले लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग निर्देश दिया है।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों की तो बात दूर घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिले के 29 लोग कोरोना के जद में है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 29 लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जबकि 27 को मतदान होना है। घर पर मौजूद होते हुए भी अपने मताधिकार का प्रयोग से वंचित रह जाएंगे।
राहत: 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मिला एक युवक
जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 24 घंटे के भीतर जिले में कोरोना के जद में महज एक युवक आया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 18 सौ लोगो का सैंपल लेकर जांच कराया गया। जिले में एक्टिव केस की संख्या 29 हो गई है। इनमें 22 लोग होम आइसोलेशन में है। बाकी संक्रमितों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के मुखिया को भी पता नही है। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15 हजार लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है।