फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : घर से निकले युवक की हत्या, रायबरेली में मिला शव, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Sep 2022 11:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

इकलौते बेटे की हत्या की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पिता का आरोप है कि इन युवकों ने तीन दिन पहले अपने वाहन से सचिन की बाइक में टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
मृतक सचिन पटेल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से निकले युवक बीस वर्षीय सचिन पटेल की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। ऊंचाहार के दौलतपुर गांव में हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। इकलौते बेटे की हत्या की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सचिन के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के गहरू का पुरवा अब्दुल वाहिदगंज गांव निवासी सचिन पटेल शनिवार सुबह 11 बजे घर से बाइक लेकर किसी काम के सिलसिले में निकला था। करीब चार उसने फोन कर घर वालों को बताया कि वह वह परियावां से निकल रहा है। परिजनों ने बताया कि बातचीत के दौरान वह बहुत घबराया लग रहा था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।


सचिन के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। देर रात रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सचिन सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस उसे सीएचसी ऊंचाहार ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



पहचान के बाद पुलिस ने नवाबगंज पुलिस को खबर दी। जिसके बाद परिवार के लोगों को सचिन की हत्या की जानकारी हुई। रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। मृतक के पिता उमाकांत ने गांव के दो युवक और कोहारन का पुरवा अस्थान गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि इन युवकों ने तीन दिन पहले अपने वाहन से सचिन की बाइक में टक्कर मारी थी। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें