फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बैंक के भीतर से बदमाश ने उड़ाए 40 हजार, शहर के पंजाब नेशनल बैंक में हुई घटना

Mon, 29 May 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी कलीम सोमवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने गए थे। बैंक में पहले से मौजूद बदमाश लोगों को रुपये जमा करने व निकालने के लिए फार्म दे रहा था। उसने कलीम को फार्म पकड़ा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पंजाब नेशनल बैंक के भीतर से बदमाश ने रुपये जमा करने आए ग्राहक के 40 हजार रुपये उड़ा दिया। जानकारी के बाद ग्राहक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।

 

नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी कलीम सोमवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने गए थे। बैंक में पहले से मौजूद बदमाश लोगों को रुपये जमा करने व निकालने के लिए फार्म दे रहा था। उसने कलीम को फार्म पकड़ा दिया। बैंक में 40 हजार रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने के बाद कलीम कैश काउंटर की ओर बढ़े। तभी बदमाश ने रुपये जमा करने के लिए मांग लिया। वह उसे बैंककर्मी समझकर रुपये पकड़ा दिए। इस बीच वह झांसा देकर रुपये समेत भाग निकला।

विज्ञापन


बाद में जमा पर्ची के लिए कलीम उसे खोजने लगे लेकिन वह नहीं मिला। बैंक प्रबंधक से संपर्क करने पर वह ऐसे कर्मचारी से अनभिज्ञता जताने लगे। सूचना पर पहुंची भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी रुपये उड़ाने वाले बदमाश की कैमरे में करतूत देखने के बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें