फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात देखकर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी किशोर को पुलिस ने लिया हिरासत में

Mon, 29 May 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बरात आई थी। बरात देखने के लिए आसपास के लोग एकत्र हुए थे। द्वारपूजा के बाद वह अकेले ही अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से खड़े किशोर ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर खेत की ओर घसीटकर ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
crime - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोस में आई बरात देखकर घर लौट रही युवती को अकेला पाकर गांव के ही आरोपी किशोर ने जबरन दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बरात आई थी। बरात देखने के लिए आसपास के लोग एकत्र हुए थे। द्वारपूजा के बाद वह अकेले ही अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से खड़े किशोर ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर खेत की ओर घसीटकर ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से आजाद होने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची।

परिजनों को आपबीती सुनाई। युवती की बात सुन परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। पीड़िता और आरोपी किशोर एक ही गांव के हैं। कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवती संग दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना की तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें