फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दौड़ के जरिए दिया डाल्फिन के संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा स्वच्छ जल डाल्फिन दिवस पर आयोजित गंगा दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के बेल्हा देवी मंदिर के समीप सई नदी के तट पर रविवार को वन विभाग द्वारा स्वच्छ जल डॉल्फिन दिवस के अवसर पर गंगा दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों के साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। गंगा दौड़ में प्रतिभाग कर बच्चों एवं एनसीसी कैडेट्स ने डॉल्फिन के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक राजकुमार पाल व डीएफओ वरुण प्रताप सिंह ने सई नदी के तट पर हरी झंडी दिखाकर गंगा दौड़ का शुभारंभ किया। गंगा दौड़ प्रतियोगिता में शामिल बच्चे यहां से चिलबिला पॉलीटेक्निक पहुंचे। वहां से बाजार होते हुए चिलबिला स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचकर गंगा दौड़ का समापन हुआ। डीएफओ वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीव जीव है। हम सबको मिलकर डॉल्फिन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा हम आज जनमानस के सहयोग से ही कर सकते हैं। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। सदर विधायक राजकुमार पाल ने बच्चों को डाल्फिन के संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें