फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दूसरों से बात करने की शंका में प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के किशुनगढ़ के पूरे कुर्मियान में युवती की हत्या दूसरों से बात करने की शंका में प्रेमी ने ही की थी। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कुर्मियान किशुनगढ़ के रहने वाले राम मिलन की 18 वर्षीय बेटी विंदेश्वरी का शव घर से दूर खेत में मिला था। उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। मृतका के मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस खोजबीन करती रही। पुलिस टीम ने मंगलवार भोर में राजापुर कोट से नसीरपुर जाने वाले रास्ते पर मुराइन का पुरवा किशुनगढ़ के रहने वाले विजय कुमार मौर्या को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि विजय करीब छह माह से मृतका से बातचीत कर रहा था। हालांकि वह विंदेश्वरी के ऊपर दूसरों से बातचीत करने का शक भी करता था। रात में जब वह उससे मिलने आई तो दूसरों से बात करने के मुद्दे को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। आक्रोश में उसने विंदेश्वरी की गला कसकर हत्या कर दी थी। शव खेत में ही छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद से ही पुलिस हत्या की वारदात आशनाई में होने की आशंका जता रही थी। हत्या का खुलासा करने के दौरान स्वाॅट टीम प्रभारी सुनील यादव व थानाध्यक्ष राधे बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें