फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुठभेड़ में घायल बदमाश के पैर का हुआ ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार उदयपुर पुलिस की मुठभेड़ में घायल 25 हजार के शातिर बदमाश शमीम उर्फ ननकुल्ले के पैर का चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। अभी कुछ दिनों तक उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चलेगा। जेल प्रशासन ने उसकी हालत गंभीर देख लेने से इन्कार कर दिया था। परिवार के लोग उसके उपचार को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन

उदयपुर पुलिस व स्पेशल टीम की 8 अक्तूबर की रात ऊछापुर गांव के समीप 25 हजार के इनामी पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश राहाटीकर निवासी शमीम उर्फ ननकुल्ले के बाएं पैर में गोली लगी। लालगंज ट्राॅमा सेंटर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक उसका इलाज कराने के लिए पुलिस को खासी फजीहत का सामना करना पड़ा। किसी तरह उसके पैर पर प्लास्टर बांधकर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देख जेल प्रशासन ने लौटा दिया।
इधर पुलिस की गोली से घायल शमीम उर्फ ननकुल्ले को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चूंकि उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। ऐसे में चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए बोल दिया। हैरत की बात यह है कि ऑपरेशन की सलाह मिलने के बाद भी पुलिसकर्मी टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

पांच दिन बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने इनामी बदमाश के पैर का ऑपरेशन किया। जबकि परिवार के लोग इस बात से चिंतित थे कि कहीं उसके शरीर में संक्रमण न फैल जाए। उदयपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑपरेशन हो गया है। पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें